फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   police rescued ten people after Car overturned on Shernale

Haldwani: शेरनाले पर पलटी कार...पुलिस ने दस लोगों को किया रेस्क्यू, जागेश्वर धाम से अपने गांव लौट रहे थे सभी

Tue, 22 Jul 2025 09:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 22 Jul 2025 09:57 AM IST
सार

जागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन रविवार देर रात हल्द्वानी-चोरगलिया हाईवे पर शेर नाला पार करने के दौरान पलट गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रस्सी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन के शीशे तोड़कर सभी लोगों को सकुशल निकाल लिया।

विज्ञापन
police rescued ten people after Car overturned on Shernale
लोगों को रेस्क्यू करते चोरगलिया पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जागेश्वर धाम से लौट रहे यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन रविवार देर रात हल्द्वानी-चोरगलिया हाईवे पर शेर नाला पार करने के दौरान पलट गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रस्सी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन के शीशे तोड़कर सभी लोगों को सकुशल निकाल लिया। पीलीभीत (यूपी) के श्रद्धालु रविवार रात करीब 12 बजे जागेश्वर धाम से दर्शन कर फॉर्च्यूनर कार से घर लौट रहे थे। तेज बारिश के कारण हाईवे पर पड़ने वाले शेरनाले पर पानी का तेज बहाव था लेकिन घर जाने की जल्दी में चालक ने नाले पर वाहन डाल दिया। पानी के तेज बहाव में वाहन पलटकर बहने लगा। इस बीच थोड़ा जाकर वाहन पत्थर से अटक गया। घटना से वाहन में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

मौके पर इन दिनों पुल का निर्माण चल रहा है। वहां मौजूद मजदूरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी टीम और ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू के लिए 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने रस्सी व अन्य बचाव उपकरण के सहारे रेस्क्यू शुरू किया। लाइफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी दस मीटर दूर वाहन तक पहुंचे। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर एक-एक कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद फिर रस्सी की मदद से अमन कश्यप निवासी नलवटी चौराहा पीलीभीत, चालक राहुल कश्यप जहानाबाद, टीटू दिवाकर निवासी नलवटी चौराहा, मनीष लोधी सुनगढ़ी, रमेश चंद्र, चंद्र सेन, अंकित कटियार, करन लोधी और रोहित कश्यप निवासी सुनगढ़ी, अभिमन्यु जहानाबाद जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश को रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन

पानी के बहाव का अंदाजा नहीं था : राहुल
सवार यात्रियों में चालक राहुल कश्यप कश्यप ने बताया कि वह वह जागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। वह चोरगलिया के जंगल क्षेत्र में पहुंचे। नाला पर पानी का बहाव हल्का था। ऐसे में वाहन नीचे उतार दिया। अचानक से पानी का बहाव तेज हो गया। इसका अनुमान भी किसी को नहीं था। वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस की मदद से हमारी जान बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई थी। ऐसे में पुलिस टीम को सतर्क कर दिया गया था। शेर नाला में वाहन के फंसने की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। वाहन सवारों से सामंजस्य बैठाकर टीम ने अच्छा काम किया और फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। लोगों को इस मौसम में नदी-नालों से दूर रहना चाहिए। देर रात में अनावश्यक यात्रा से भी बचें। - पीएन मीणा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed