फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police issued route diversion regarding Eid in haldwani

Nainital: ध्यान दें...ईद को लेकर आज से डायवर्ट रहेगा रूट, दोपहिया वाहन तीन दिन इन रास्तों पर नहीं जा पाएंगे

Mon, 17 Jun 2024 08:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 17 Jun 2024 08:35 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर में ईद उल अजहा को लेकर पुलिस ने आज रूट डायवर्जन किया है। सोमवार को बनभूलपुरा की ओर किसी भी तरह के वाहनों के जाने पर पाबंदी होगी।

विज्ञापन
Police issued route diversion regarding Eid in haldwani
traffic diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर में ईद उल अजहा को लेकर पुलिस ने आज रूट डायवर्जन किया है। सोमवार को बनभूलपुरा की ओर किसी भी तरह के वाहनों के जाने पर पाबंदी होगी। दूसरे राज्यों से दोपहिया वाहन में ईद मनाने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को पुलिस इस बार बॉर्डर से ही वापस भेज देगी। डायवर्जन के तहत सभी बड़े और पर्यटक वाहन शहर के बाहर से होकर गुजरेंगे। डायवर्जन 17 जून को सुबह 7 बजे से ईद समाप्ति तक लागू रहेगा।

ये रहेगा डायवर्जन प्लान -

- मंगलपड़ाव से घासमंडी की तरफ सभी दोपहिया और चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित होगा।

- गौलापुल रेलवे क्रासिंग से ताज चौराहे की ओर व ताज चौराहे से गौलापुल रेलवे क्रासिंग की ओर सभी दोपहिया और चौपहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

विज्ञापन

- रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले बड़े वाहन टीपी नगर तिराहा से मुड़कर कर बरेली रोड, तीनपानी बाईपास तिराहा, गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।

- कालाढूंगी रोड के बड़े वाहन लालडांठ तिराहे से पनचक्की होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।

- भीमताल और नैनीताल से आने वाले वाहन नारीमन तिराहा से मुड़कर गौला बाईपास होते हुए तीनपानी से बरेली और रामपुर रोड की ओर जाएंगे।

शहर के लिए डायवर्जन -

- गौलापुल रेलवे कासिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा।

- रामपुर रोड से आने वाली बसें टीपीनगर तिराहे से मुड़कर तीनापनी बाईपास से गौला बाईपास होते हुए जाएंगे।

- बरेली रोड से पहाड़ की ओर जाने वाली बसें भी तीनपानी से मुड़कर गौला बाईपास की ओर जाएंगी।

- कालाढूंगी रोड की बसें लालडांठ तिराहे से हाईडिल तिराहा से तिकोनिया होते हुए रोडवेज स्टेशन आएंगी।

- पहाड़ से आने वाली रोडवेज व केमू की बसें नारीमन तिराहे से तिकोनिया, वर्कशॉप लाइन होते हुए रोडवेज स्टेशन जाएंगी।

- रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड और रामपुर रोड जाने वाली बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से सिंधी चौराहा होते हुए बरेली और रामपुर रोड को जाएंगी।

-कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन, प्रेम टॉकिज, तिकोनिया, डिग्री कॉलेज तिराहा, हाईडिल गेट तिराहा का इस्तेमाल करेंगी।

- रोडवेज पूर्वी गेट से गौलापुल और गौलापुल रेलवे क्रॉसिंग से शहर में प्रवेश वर्जित होगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

- बरेली रोड से पहाड़ जाने वाले छोटे वाहन तीनपानी से डायवर्ट कर गौला बाईपास की ओर, रामपुर रोड से पहाड़ जाने वाले, जिन्हें नैनीताल जाना है वो पंचायतघर तिराहे से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से कालाढुंगी रोड होते जायेंगे।

- कालाढूंगी रोड से पहाड़ जाने वाले लालडांठ तिराहे से काठगोदाम की ओर जाएंगे।

- नैनीताल रोड से बरेली रोड जाने वाले नारीमन तिराहा से गौला बाईपास होते हुए जाएंगे।

 

दूसरे राज्यों के दोपहिया वाहन ईद मनाने पर्वतीय क्षेत्र में नहीं जा पाएंगे
दूसरे राज्यों से ईद मनाने के लिए दोपहिया वाहन में लोग तीन दिन तक पहाड़ नहीं जा सकेंगे। पुलिस के मुताबिक यह व्यवस्था 17 जून से 19 जून तक लागू रहेगी। इसके तहत रामपुर रोड, बरेली रोड, चोरगलिया रोड, कालाढूंगी रोड से ईद मनाने के लिए पर्वतीय क्षेत्र (नैनीताल, भीमताल, भवाली) को जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों को चेकिंग प्वाइंट (टांडा बैरियर, बेलबाबा, आम्रपाली चौकी, खेड़ा चौकी, नारीमन तिराहा, भीमताल मोड़) पर रोककर वापस भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed