फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police issued challan to young men and women drinking alcohol in the park in haldwani

Haldwani: कॉलेज के सामने पार्क में युवक-युवतियां पी रहे थे शराब, पहुंची पुलिस...15 लोगों का किया चालान

Tue, 25 Jun 2024 10:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Jun 2024 10:40 AM IST
सार

शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार रात आठ बजे अभियान चलाया। इस दौरान एमबीपीजी कॉलेज के सामने पार्कों में युवक-युवतियां शराब पीते मिले। इस दौरान पुलिस ने 15 लोगों के चालान काटे।

विज्ञापन
Police issued challan to young men and women drinking alcohol in the park in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में सड़क किनारे ठेले और पार्क में शराब पीने और परोसने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार रात आठ बजे अभियान चलाया। इस दौरान एमबीपीजी कॉलेज के सामने पार्कों में युवक-युवतियां शराब पीते मिले। इस दौरान पुलिस ने 15 लोगों के चालान काटे। सड़क पर वाहन और ठेली लगाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।

एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में हल्द्वानी सर्किल की पुलिस ने वर्कशाप लाइन से लेकर रोडवेज गेट तक सड़क किनारे खड़े 20 से अधिक वाहनों के चालान किए। शराब पिलाने वाले ठेले संचालकों पर भी कार्रवाई की। इसके बाद नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के पास अभियान चलाया गया। यहां सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वाले और सड़क पर ठेली लगाने वालों पर कार्रवाई की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- गायब लड़कियों का नहीं लगा सुराग: मोबाइल बंद होने से उलझी पुलिस, GRP और RPF से मांगी मदद; मुखबिर सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम पार्कों में पहुंची। यहां कई युवक-युवतियां शराब पीते मिली। एक युवती शराब पीते पकड़े जाने पर बहाने बनाने लगी। इस पर पुलिस ने युवती को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान शराब भी नष्ट की गई। टीम में सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश मलिक आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed