{"_id":"681680745b4942980f004e34","slug":"police-is-searching-for-those-who-vandalized-and-assaulted-nainital-news-c-238-1-shld1020-114310-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तोड़फोड़ और मारपीट करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तोड़फोड़ और मारपीट करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 04 May 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 04 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल में बालिका से दुष्कर्म के बाद दूसरे समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ और मारपीट करने वालों को पुलिस चिह्नित करने में जुट गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
रुकुट कंपाउंड निवासी ठेकेदार मो. उस्मान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रात में आक्रोशित लोगों ने मल्लीताल में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने विशेष समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की और उनकी दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भारी संख्या में क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई थी।
देर रात दो बजे तक क्षेत्र में हंगामा होता रहा। दूसरे दिन अंजुमन इस्लामिया कमेटी की ओर से मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत की गई थी। इंस्पेक्टर पुलिस ने अज्ञात 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब पुलिस ने सीसीटीवी और प्रसारित वीडियो से मारपीट करने वालों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।