फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police is not able to verify the mobile numbers of 60 prisoners from another district

Nainital News: दूसरे जिले के 60 बंदियों के मोबाइल नंबर का सत्यापन नहीं करा पा रही पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Police is not able to verify the mobile numbers of 60 prisoners from another district
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। पुलिस की ओर से मोबाइल नंबर का सत्यापन नहीं होने के कारण हल्द्वानी उप करागार में बंद दूसरे जिले के 60 बंदियों की अपने परिजनों से बात नहीं हो पा रही है। जेल प्रशासन का नियम है कि जब तक कैदी और बंदी की ओर से दिए नंबर का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं होता है, तब तक जेल प्रशासन उनकी फोन पर बात नहीं कराता है।
विज्ञापन


हल्द्वानी में बंद दूसरे जिले या राज्यों के बंदियों से परिजन लगातार मिलने नहीं आ पाते हैं। बंदी को घरवालों की खैरियत पूछनी हो या घरवालों को उसका हालचाल जानने लिए फोन एक माध्यम रहता है। दरअसल बंदी को उसके घर पर बात कराने के लिए दिए जाने वाले मोबाइल नंबर का पुलिस सत्यापन होना जरूरी है ताकि गैरकानूनी गतिविधि न होने पाए। मार्च 2024 में हल्द्वानी जेल प्रशासन ने करीब 60 मोबाइल नंबरों की सूची भेजी थी। इस प्रक्रिया को छह महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस इन नंबरों का सत्यापन नहीं करा पाई है। जेल प्रशासन इसके लिए अप्रैल और जून में दो बार पत्र लिख चुका है। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि नंबरों के सत्यापन के लिए पुलिस को तीसरा पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed