{"_id":"65c9e92588800534730201f3","slug":"police-conducted-medical-examination-of-25-miscreants-related-to-haldwani-violence-2024-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा से जुड़े 25 उपद्रवियों का पुलिस ने कराया मेडिकल, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा से जुड़े 25 उपद्रवियों का पुलिस ने कराया मेडिकल, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Mon, 12 Feb 2024 03:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:30 PM IST
सार
Haldwani News: हल्द्वानी हिंसा से जुड़े 25 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद इल सभी को पुलिस सोमवार सुबह अस्पताल लेकर आई, जहां सभी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस उपद्रवियों को बेस अस्पताल लेकर आई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने रविवार को पकड़े गए 25 उपद्रवियों का बेस अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उपद्रवियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि, आठ फरवरी को उपद्रवियों ने बनभूलपुरा में आगजनी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस लगातार उपद्रवियों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस टीम 25 को लेकर बेस अस्पताल मेडिकल कराने पहुंची। इस दौरान वहां मीडिया कर्मियों, अस्पताल कर्मियों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सभी लोगों को पीछे हटाया और उपद्रवियों का मेडिकल कराया गया। जिसके बाद सभी उपद्रवियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।