फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani violence News: Police arrested many miscreants after Haldwani violence

Haldwani Hinsa: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 उपद्रवी गिरफ्तार; 7 तमंचे और 54 कारतूस बरामद, इनकी हुई गिरफ्तारी

Mon, 12 Feb 2024 03:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 12 Feb 2024 03:37 PM IST
सार

Haldwani violence News: हल्द्वानी हिंसा के बाद बनभूलपुरा इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्र से कर्फ्यू हटा दिया गया है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इस दौरान पुलिस ने 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Haldwani violence News: Police arrested many miscreants after Haldwani violence
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी और उपद्रवियों के पास से मिले मोबाइल वीडियो की मदद से 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात तमंचे, 54 कारतूस बरामद किए। इन्हीं में से 12 उपद्रवियों से बनभूलपुरा थाने से लूटे गए 99 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ दंगा करने, डकैती करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज किए गए थे। इसमें से नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों की मदद से एक नामजद और 11 अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से 43 कारतूस, पांच तमंचे बरामद किए।
विज्ञापन

इन 12 उपद्रवियों से बनभूलपुरा थाने से लूटे गए 99 कारतूस जिसमें 7.62 के 67 और नाइन एमएम के 32 कारतूस बरामद किए गए। इन्हीं लोगों ने थाना भी फूंका था। कहा कि मुकदमा संख्या 22 में छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे 11 कारतूस बरामद किए हैं। कहा कि नगर निगम के चालक की ओर से लिखाए गए मुकदमें में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनकी हुई गिरफ्तारी

  • जुनैद पुत्र असलम निवासी इंद्रानगर से एक तमंचा, आठ कारतूस।
  • मोहम्मद निजाम पुत्र असलम निवासी इंद्रानगर एक तमंचा आठ कारतूस।
  • महबूब उर्फ माकू पुत्र मुख्तार अहमद निवासी गफूर बस्ती एक तमंचा छह कारतूस।
  • शहजाद उर्फ कनकडा पुत्र दिलशाद निवासी इंद्रानगर से एक तमंचा 10 कारतूस।
  • अब्दुल माजिद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी नई बस्ती ठोकर पुराने चील घर के पास।
  • शाजिद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी नई बस्ती ठोकर पुराने चील घर के पास।
  • मोहम्मद नईम पुत्र मोहम्मद फईम निवासी नई बस्ती ठोकर पुराने चील घर के पास।
  • शाहनवाज पुत्र जुम्मा निवासी नैनीताल पब्लिक स्कूल के सामने छोटी रोड बनभूलपुरा से एक तमंचा सात कारतूस।
  • शकीर अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मोहम्मदी चौक के पास, पप्पू का बगीचा।
  • इशरार अली पुत्र अजगर अली निवासी मोहम्मदी चौक के पास, पप्पू का बगीचा
  • शानू उर्फ राजा पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा।
  • रईस उर्फ बिट्टू पुत्र अनीस अहमद निवासी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के पास किदवई नगर बनभूलपुरा।
  • इनके पास से बनभूलपुरा थाने से लूटे 99 कारतूस (7.62 एमएम के 67 एवं 9 एमएम के 32 कारतूस) बरामद किए हैं।

मुकदमा संख्या 22 में ये आरोपी गिरफ्तार किए गए 
  • गुलजार अहमद पुत्र सरदार अहमद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा।
  • रईस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा।
  • मोहम्मद फरीद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा से एक तमंचा पांच कारतूस बरामद किए।
  • जावेद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा के पास से एक तमंचा और छह जिन्दा कारतूस बरामद किए।
  • मोहम्मद साद पुत्र रईश अहमद निवासी नई बस्ती, बनभूलपुरा।
  • मोहम्मद तसलीम पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी नई बस्ती ताज मस्जिद के पास सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनभूलपुरा।

  • नगर निगम के चालक की ओर से किए गए मुकदमों में ये गिरफ्तार किए गए 
  • अहमद हसन पुत्र मेहन्दी हसन निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा।
  • शाहरूख पुत्र महबूब निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा।
  • अरजना पुत्र इरफान निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा।
  • रिहान पुत्र अशफाक निवासी पानी की टंकी के पास, मलिक का बगीचा।
  • जिशान पुत्र हाफिज शकील अहमद निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास बनभूलपुरा।
  • मुजम्मिल पुत्र खलील निवासी वार्ड नंबर 31 इन्द्रानगर, बनभूलपुरा।
  • माजिद पुत्र मलिक निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed