फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police caught tourists who ran away from hotel with LED TV

Nainital News: होटल से एलईडी टीवी लेकर भागे पर्यटकों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 22 Feb 2024 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 22 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Police caught tourists who ran away from hotel with LED TV
नैनीताल। ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र निवासी दो युवक सोमवार शाम नैनीताल पहुंचे। उन्होंने यहां तल्लीताल स्थित एक होटल में कमरा लिया। मंगलवार तड़के दोनों युवक बगैर बताए कमरे से निकल गए। कुछ देर बाद जब होटलकर्मियों ने कमरे में जाकर देखा तो वहां दीवार पर लगा एलईडी टीवी गायब था। होटलकर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ दोनों युवकों की खोजबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी में एक युवक रोडवेज की ओर जाता नजर आया। इस पर पुलिस और होटलकर्मियों ने रोडवेज के आसपास आरोपियों की खोजबीन शुरू की। एक आरोपी टैक्सी स्टैंड के पास चाय पीता नजर आया। पुलिस ने युवक को धर दबोचा। पूछताछ में चुराया गया एलईडी टीवी पास में खड़ी एक टैक्सी से बरामद हुआ। पुलिस ने एलईडी टीवी होटलकर्मियों को सौंप दिया। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि होटलकर्मियों की ओर से कार्रवाई न चाहने की मांग पर पुलिस ने दोनों युवकों का चालान कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed