फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police caught the young man staying in the hotel with the girl with fake ID

Nainital News: फर्जी आईडी से युवती के साथ होटल में ठहरे युवक को पुलिस ने दबोचा

Sun, 25 Feb 2024 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 25 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police caught the young man staying in the hotel with the girl with fake ID
लालकुआं। हिंदूवादियों की सूचना पर नगर के एक होटल में रंगरेलियां मना रहे धर्म विशेष के युवक के साथ युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया। युवक ने पहचान छुपा कर हिंदू नाम से कमरा किराए में लिया था।
विज्ञापन


शनिवार को हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचित कर बताया कि दूसरे समुदाय का एक युवक हिंदू युवती को लेकर नगर के स्टेशन चौराहा स्थित एक होटल में ठहरा है। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के होटल में पहुंचते ही पुलिस ने भी दबिश देकर युवक और युवती को दबोच लिया। युवक ने गौरव शर्मा नाम की आईडी होटल में दी थी जबकि वह दूसरे धर्म का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अनुसार पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। इधर, हिंदूवादी नेता कमल मुनि जोशी ने बताया कि लालकुआं में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन के बाद हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया। इस दौरान हिंदूवादी नेता कमल मुनि जोशी, सुभाष नागर, विजय लोहनी, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता, आलोक वर्मा, जितेंद्र नेहरा, शोभित त्यागी, आकाश सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed