फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police caught the accused of throwing fire on the guard at the sugarcane center

गन्ना सेंटर पर गार्ड पर फायर झोंकने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Police caught the accused of throwing fire on the guard at the sugarcane center
हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में गन्ना सेंटर में की गई फायरिंग का आरोपी। संवाद
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर के पास 19 नवंबर को गार्ड को गोली मारने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसके पास 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। उसने 17 हजार चुकाने के बदले में गोली चलाई थी। जिसने गोली के लिए सुपारी दी थी उसने गार्ड के दो लाख रुपये देने थे। मुख्य आरोपी अब तक फरार है।
विज्ञापन

पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में शुक्रवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि 20 नवंबर को रामपुर रोड निवासी रेखा गंगवार ने तहरीर देकर बताया था कि 19 नवंबर को उसके पति केशव गंगवार को घर के बाहर किसी ने फायर झोंक दिया था। इसमेें केशव गंभीर रूप से घायल हो गया था। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि केशव गंगवार अपने परिवार के साथ किराए में रहता था। वह सिलाई का काम करने के साथ ही शादी के सीजन में बैंक्वेट हाल में गार्ड की नौकरी भी करता था। केशव की पत्नी रेखा गंगवार की जान पहचान जोखनपुर शीशगढ़ के रहने वाले छोटे लाल उर्फ बृजनंदन से थी। छोटे लाल को केशव की पत्नी ने दो लाख रुपये उधार दिए थे। पति-पत्नी ने रुपयों के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो इससे परेशान होकर छोटे लाल ने केशव को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।
विज्ञापन

इसके लिए उसने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में रहने वाले सूरज की मदद ली। एसएसपी ने बताया कि सूरज भी छोटे लाल का कर्जदार था और उसने छोटे लाल से 16-17 हजार रुपये ले रखे थे। केशव को रास्ते से हटाने के बाद सूरज की ये रकम माफ की जानी तय हुई थी। घटना के दिन छोटे लाल अपनी मोटर साइकिल से सूरज को एक तमंचा और जिंदा कारतूस देकर केशव के घर के बाहर छोड़ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब केशव बैंक्वेट हाल से ड्यूटी खत्म कर घर आ रहा था तभी सूरज ने गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी सूरज निवासी केशवपुरम बहेड़ी हाल निवासी नारायण कालोनी वार्ड नं. 2 ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed