{"_id":"65c00b60da8954d5e80663a3","slug":"police-caught-former-block-chief-from-his-house-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-102267-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख को पुलिस ने उनके घर से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख को पुलिस ने उनके घर से पकड़ा
Mon, 05 Feb 2024 03:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लाॅक प्रमुख संजय नेगी को जबरन कार में डालते हुए।
रामनगर (नैनीताल)। बाघ को नहीं पकड़ने पर आत्मदाह की चेतावनी देने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख और ज्येष्ठ प्रमुख को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
ग्राम सांवल्दे और ढेला में बाघ ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। इस मामले में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने विगत 29 जनवरी को सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि यदि चार फरवरी हमलावर बाघ को नहीं पकड़ा तो वह सेमलखलिया चौराहे के पास आत्मदाह कर लेंगे।
इस पर पुलिस, प्रशासन और खुफिया तंत्र सतर्क हो गया। शनिवार रात संजय नेगी के घर पर पुलिस ने खुफिया तौर पर निगरानी की, लेकिन संजय नेगी पकड़ में नहीं आया। रविवार सुबह 11:30 बजे जब संजय नेगी पीछे के दरवाजे से घर आए तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस दौरान नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके बाद संजय नेगी को तहसील लेकर पहुंचे जहां उनके समर्थक भी पहुंच गए। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि संजय नेगी को निजी मुचलके पर रिहा गया है।
पुलिस ने ली राहत की सांस
पूर्व ब्लाॅक प्रमुख संजय नेगी को गिरफ्तार करते हुए राहत की सांस ली। पूर्व प्रमुख की पत्नी मंजू ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा पुलिस और वन विभाग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उनके पति लंबे समय से जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करते रहे हैं।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल था तैनात
बाघ को पकड़ने के लिए संघर्ष समिति ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सांवल्दे पुल से लेकर झिरना गेट तक चप्पे चप्पे पर पुलिस बल भी तैनात था।