{"_id":"ec434f5d17d5cab98ef98e143ae4dd9d","slug":"police-boarded-the-handle-of-hashish-smuggler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Fri, 17 Jul 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर जिला पुलिस सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार की रात भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने एक चरस तस्कर को धर दबोचा है।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो चरस बरामद हुई है। पूछताछ से पता चला कि तस्कर अल्मोड़ा से चरस की खेप लेकर अलीगढ़ ले जा रहा था।
एसएसपी सेंथिल अबुदई ने शहर में चरस और अफीम की आ रही खेप को पकड़ने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस तस्करों और विक्रेताओं को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
सक्रियता का ही परिणाम रहा कि भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने पहाड़ से आ रही चरस की खेप को पकड़ लिया। चरस के साथ पकड़े गए तस्कर ने स्वीकार किया कि वह पहले भी एक बार चरस के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर से पुलिस उसके साथियों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। देर रात तक सीओ और कोतवाल से तस्कर यही कहता रहा कि उसके साथ अन्य लोग शामिल नहीं हैं लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस अब शहर में चरस की सप्लाई करने वालों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।