{"_id":"66a3fd717a720f5dfd001314","slug":"police-became-helpful-in-extinguishing-the-fire-in-the-cow-shed-kaladungi-news-c-302-1-kdg1001-100690-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गोशाला में आग बुझाने में मददगार बनी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गोशाला में आग बुझाने में मददगार बनी पुलिस
Sat, 27 Jul 2024 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। छोटी हल्द्वानी निवासी केशव दत्त बुधलाकोटी की गोशाला में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। घर वाले एवं आसपास के लोग गहरी नींद में थे। आधी रात करीब दो बजे सरकारी वाहन में गश्त पर निकले थानाध्यक्ष भगवान महर की नजर जब आग पर पड़ी तो उन्होंने तुंरत वहां जाकर देखा तो गोशाला से लपटें उठ रही थीं। पुलिस कर्मियों ने घर वालों को जगाया और थानाध्यक्ष महर पुलिस कर्मियों के साथ आग को बुझाने में जुट गए। गोशाला में बंधे पशुओं को पुलिस कर्मियों ने तुंरत बाहर निकाला। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि गोशाला में आग कैसे लगी उन्हें नहीं पता। आग लगने से गाय झुलस गई और गोशाला में रखा सामान जल गया। पीड़ित परिवार ने थानाध्यक्ष महर और पुलिस कर्मियों का आभार जताया।
विज्ञापन