{"_id":"6882a0bafdfd2a55dd0866ae","slug":"police-arrested-two-suspected-babas-from-telangana-nainital-news-c-238-1-shld1020-116913-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुलिस ने तेलंगाना के दो संदिग्ध बाबाओं को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुलिस ने तेलंगाना के दो संदिग्ध बाबाओं को पकड़ा
Fri, 25 Jul 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ऑपरेशन कालनेमि के तहत नैनीताल में पुलिस ने बाजार क्षेत्र में घूम रहे तेलंगाना के दो संदिग्ध बाबाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं इन बाबाओं को शरण देने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने पांच हजार की चालानी कार्रवाई भी की है।
प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस की ओर से फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को एसओ रमेश बोहरा ने टीम के साथ बाजार में गश्त के दौरान संदिग्ध दो बाबाओं को देखा। पुलिस को देख दोनों बाबा सकपकाने लगे। इस पर उन्हें पकड़ कर पूछताछ की गई तो पता चला कि बाबा तेलंगाना के हैं जो नैनीताल में रहकर लोगों की हस्तरेखा पढ़ते हैं। पूछताछ में यह भी पता चला कि हरिनगर की एक महिला ने बाबाओं को अपने घर में शरण दी थी। एसओ बोरा ने बताया कि बाबाओं को अवैध तरीके से शरण देने पर हरिनगर निवासी अलका के खिलाफ पांच हजार की चालानी कार्रवाई की गई है। तेलंगाना निवासी बालकृष्ण व तिरूपाते से पुलिस पूछताछ कर रही है। संवाद