{"_id":"67045ade2f3690d63e02a784","slug":"police-arrested-two-members-of-snatching-gang-kitchha-news-c-242-1-shld1013-115891-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुलिस ने झपटमार गिरोह के दो सदस्य पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुलिस ने झपटमार गिरोह के दो सदस्य पकड़े
Tue, 08 Oct 2024 03:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। कोतवाली पुलिस ने झपटामार गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनका तीसरा साथी फरार हरे गया। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है।
अनिल कोली निवासी नई सुनहरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पांच अक्तूबर को नवीन गल्ला मंडी दरऊ चौक के सामने मोबाइल पर बात कर रहा था। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियो ने पीछे से आकर धक्का देकर उसका मोबाइल छीना और भाग गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। टीम ने घटनास्थल के आसपास लालपुर और किच्छा आदि क्षेत्रों के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उदय सिंह और राजा निवासी वार्ड नंबर नौ शिवनगर निकट शिव मंदिर थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर को दरऊ आजादनगर रोड पर देवरिया पुलिया के पास पकड़ा। उनके कब्जे से मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों शातिर किस्म के अपराधी है और दोनों मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले हैं।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। घटना में शामिल तीसरे आरोपी राज निवासी धोबीघाट आवास विकास ट्रांजिट कैंप की तलाश की जा रही है।