फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police arrested the absconding undertrial in haldwani

Haldwani News: 80 घंटे तक खुली हवा में ली सांस, अब दो तालों के पीछे कटेगा हर पल; जानें पूरा मामला

Sat, 22 Feb 2025 10:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Feb 2025 10:42 AM IST
सार

सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से 18 फरवरी सुबह आठ बजे जेल के दो सिपाहियों को चकमा देकर भागा विचाराधीन बंदी रोहित को गिरफ्तारी कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Police arrested the absconding undertrial in haldwani
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से 18 फरवरी सुबह आठ बजे जेल के दो सिपाहियों को चकमा देकर भागा विचाराधीन बंदी रोहित गिरफ्तारी के पश्चात शुक्रवार शाम चार बजे 80 घंटे बाद जेल में वापस लाया गया। यहां वह विशेष निगरानी में रहेगा। न उससे कोई मिल पाएगा और न वह किसी और से। ऐसे बैरक में रखा जाएगा, जहां से वह हाता तक ही आ पाएगा। बिना अनुमति हाता से निकलना नामुमकिन होगा। दो तालों की निगरानी में उसका अगला हर पल बितेगा।

विज्ञापन

रोहित कुमार अस्पताल से भागा तो पैदल ही बाहर आया। किसी से लिफ्ट ली और रुद्रपुर पहुंचा। यहां से रामपुर का सफर भी इसी तरह से किया। रात, खुले में बिताई। मांगकर खाना खाया। किसी तरह से 19 फरवरी की रात टांडा उज्जैन पहुंचा। यहां उसे अपने जानने वाले से रुपये लेने थे। रकम मिल जाती तो वह और आगे निकल जाता। किसी ने काशीपुर पुलिस को सूचना दे दी और 20 फरवरी की शाम वह गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार को उसे ऊधमसिंह नगर के न्यायालय में पेश किया गया। वहां से शाम चार बजे वह जेल लाया गया। जेल में ऐसे बैरक में रखा गया है, जहां से वह किसी अन्य से संपर्क नहीं कर पाएगा। बैरक में ताला लगा होगा। यहां से निकलकर वह हाता तक ही आ सकता है। ताला बंद हाता से निकलना मुश्किल होता है। यह अधिकारियों की मर्जी से ही खुलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदी रोहित को जेल में विशेष निगरानी में रखा जाएगा। उस पर नजर रखने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। -प्रमोद कुमार, जेल अधीक्षक

 

यह था मामला
ऊधमसिंह नगर की बाजपुर रोड स्थित रामपुरम काॅलोनी निवासी मुकेश कुमार के यहां 23 जनवरी को चोरी हुई थी। आईटीआई थाना की पुलिस ने अगले ही दिन चैती गांव निवासी रोहित कुमार को पकड़ा और चोरी का सामान भी बरामद किया। उसे 25 जनवरी को जेल लाया गया था। 18 फरवरी को बीमार होने पर उसे जेल के सिपाही पवन गुसाईं और खेम सिंह एसटीएच लेकर आए। यहां से वह भाग गया। लापरवाही पर दोनों सिपाही निलंबित हुए। बाद में पवन गुसाईं को सितारगंज तो खेम सिंह को चमोली स्थानांतरित किया गया था। बृहस्पतिवार रात काशीपुर पुलिस ने उसे धर दबोचा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed