फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police arrested four people involved in prostitution in haldwani

हल्द्वानी: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा...चार गिरफ्तार; पीड़िता को भी छुड़ाया

Wed, 21 Feb 2024 01:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Feb 2024 01:43 PM IST
सार

Haldwani News: हल्द्वानी पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिफ्तार किया। उनके चुंगल से एक पीड़िता को भी छुड़ाया है। सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिक का पांच हजार रुपये का चालान किया गया है।

विज्ञापन
Police arrested four people involved in prostitution in haldwani
किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में पुलिस ने कलावती कॉलोनी में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाभोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके चुंगल से एक पीड़िता को भी छुड़ाया है। सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिक का पांच हजार रुपये का चालान किया गया है।

विज्ञापन

कई दिनों से कलावती कॉलोनी के लोग इलाके में देह व्यापार की शिकायत कर रहे थे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले की जांच कराई गई तो सूचना सही मिली। मंगलवार को पुलिस ने कलावती कॉलोनी के सामने गांधी आश्रम वाली गली के एक घर में छापा मारा तो यहां दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके से पुलिस ने 24 परगना बसंती सोनाखाली पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख को गिरफ्तार किया है। तान्या सेक्स रैकेट की संचालिक है। तान्या के अलावा काठगोदाम निवासी फैजल खान, सकलेन शेख निवासी 24 परगना बसंती सोनाखाली पश्चिम बंगाल और शरीफा बेगम निवासी तेजपुर पोस्ट कोटामुनि जिला इसाबेल को गिरफ्तार किया है। उनके चुंगल से पश्चिम बंगाल निवासी 25 वर्षीय पीड़िता को मुक्त कराया है, जिसे नौकरी दिलाने के नाम पर तान्या हल्द्वानी लाई और यहां देह व्यापार करा रही थी। तान्या ने 15 दिन पहले कमरा किराए पर लिया था। मौके से शक्तिवर्धक दवाएं, 10 हजार रुपये व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: अभी भी जगह-जगह दिख रहे हल्द्वानी हिंसा के जख्म, अधिकतर घरों में लटके ताले; तस्वीरों में देखें नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बता दें कि पुलिस ने पिछले साल मई में भी तान्या के गुर्गों को भोटियापड़ाव के संजय नगर से गिरफ्तार किया था। तान्या यहां आसिम के घर से देह व्यापार चला रही थी और दबिश देने पर छत से कूदकर भाग गई थी। उसके गुर्गे के चंगुल से पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की को आजाद कराया गया था। इस लड़की को नशे के इंजेक्शन देकर देह व्यापार कराया जा रहा था। तान्या को मुखानी पुलिस भी देह व्यापार के मामले में पकड़ चुकी है। टीम में कोतवाल उमेश मलिक, एसआई ज्योति कोरंगा, हेड कांस्टेबल गीता कोठारी, कांस्टेबल बंशीधर जोशी, प्रदीप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed