फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PM Shree School will be opened in every block: Rawat

हर ब्लाक में पीएम श्री स्कूल खोला जाएगा: रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
PM Shree School will be opened in every block: Rawat
हल्द्वानी। जिले में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश के हर विकासखंड में एक पीएमश्री स्कूल खोला जाएगा। इसमें गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ ही शारीरिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिला समूह को पांच लाख तक का ऋण ब्याज मुक्त दिया जाता है, छह लाख लोगों का आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। पहाड़ों में दुर्घटना होने पर एयर एंबुलेंस की सुविधा मुफ्त दी जा रही है। सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले 27 लाख बच्चों को किताबें मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, पेयजल, सड़क जैसी समस्याएं रखीं। हल्द्वानी पूर्वी मंडलअध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने गौलापार डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि स्थानांतरण को जल्द कराने आदि की मांग रखी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में समस्याओं पर चर्चा करने के साथ समाधान का आश्वासन दिया। पार्टी के जिला प्रभारी कैलाश शर्मा ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। आगामी 30 नवंबर तक सभी मोर्चे एवं जिले की कार्यकारिणी का गठन विधिवत रूप से हो जाएगा। इस बार संगठन में 40 से 50 आयु वर्ग के लोगों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सह प्रभारी विवेक सक्सेना, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रकाश रावत, विधायक सरिता आर्या, मोहन बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, आनंद दरम्वाल, मुकेश बोरा, आशा आर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed