फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players showed their strength in the trials

Nainital News: ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the trials
हल्द्वानी। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक बोर्ड की ओर से ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन के लिए ट्रायल हुए। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 29 पुरुष और 23 महिलाओं ने भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत के नेतृत्व में मानसखंड खेल परिसर के तरणताल में आयोजित स्पर्धा के चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रायल को संपन्न कराने में राज्य स्तरीय चयन समिति हॉकी में उपनिदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, कोच गोविंद लटवाल, हर्षदीप, नेगी आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इधर तैराकी के ट्रायल में 43 पुरुष और चार महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 45 आयु से कम और अधिक आयु वर्ग में कुल 47 कर्मचारी शामिल हुए। फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्राेक, बैक स्ट्राेक और बटरफ्लाई के इवेंट में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसमें मनमोहन सिंह बिष्ट, रमेश सिंह, ललित बोरा, संतोषी गुरुरानी, भुवन पांडे, राज नारायण धामी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। निर्णायक की भूमिका में पूनम सिरौला, भरत चंद तथा तरुण टाकुली रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed