फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players should resolve to bring back the old glory of hockey: Rekha Arya

हॉकी के पुराने गौरव को वापस लाने का संकल्प लें खिलाड़ी : रेखा आर्या

Sat, 08 Nov 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 08 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Players should resolve to bring back the old glory of hockey: Rekha Arya
आर्काइव
हल्द्वानी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में हॉकी का कल्चर तेजी से विकसित हो रहा है और मौजूदा समय में प्रदेश ने वंदना कटारिया जैसे खिलाड़ी दिए हैं। यदि युवा खिलाड़ी भारतीय हॉकी का पुराना गौरव वापस लाने का संकल्प लेकर तैयारी करें तो फिर से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रेखा आर्या शुक्रवार को भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के अवसर पर गौलापार स्थित स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने वहां हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेल में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1925 में भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना की गई थी। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार वर्ष 1928 के ओलंपिक में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल जीतकर दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम लहराया।
विज्ञापन

वहां उत्तराखंड हाॅकी एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह बाफिला, उपाध्यक्ष किशोर सिंह बाफिला, हरीश भाकुनी, उप निदेशक खेल रसिका सिद्दकी, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, उप क्रीड़ाधिकारी वरूण बेलवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed