{"_id":"6ab03e37962bf61bef0a7b57","slug":"players-displayed-their-prowess-for-the-mp-championship-haldwani-news-c-337-1-ha11015-137050-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सांसद चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सांसद चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Mon, 21 Sep 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल महाकुंभ के तहत सांसद चैंपियनशिप के लिए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के ट्रायल रविवार को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए। इसमें अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने फुटबाल, बैडमिंटन और रस्साकसी में प्रतिभाग किया।
फुटबाल के अंडर-14 बालक वर्ग में 44 और बालिका वर्ग में 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 बालक वर्ग में 61 और बालिका वर्ग में 17 खिलाड़ी पहुंचे। बैडमिंटन के अंडर-14 बालिका वर्ग में 21 और बालक वर्ग में 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में 17 और बालक वर्ग में 33 खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए। रस्साकसी के अंडर-14 बालक वर्ग में आठ प्रतिभागी पहुंचे। अन्य वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग नहीं किया। चयनित खिलाड़ी 24 सितंबर से शुरू होने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
बास्केटबाल में बालिका वर्ग की टीम का चयन
हल्द्वानी। खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप के लिए रविवार को खेल विश्वविद्यालय परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में बास्केटबाल खेल के ट्रायल हुए। इसमें बालिका वर्ग के अंडर-14 में 18 और अंडर-19 में 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर दोनों वर्गों की टीम का चयन हुआ। ओपन महिला वर्ग में खिलाड़ियों की संख्या कम होने से चयन प्रक्रिया नहीं हो सकी। संवाद