फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Plan transferred, many works incomplete

Nainital News: योजना हस्तांतरित, कई काम अधूरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Plan transferred, many works incomplete
नैनीताल। शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए एडीबी ने राइजिंग व वितरण लाइन बदलने के बाद करीब सात साल पहले इसे जल संस्थान को हस्तांतरित कर दिया गया लेकिन अब भी कई काम अधूरे हैं। अब जल संस्थान ने 6.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन


शहर की पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए एडीबी ने सात साल पहले करीब 60 करोड़ से लागत से काम कराए थे। इसमें नए टैंक निर्माण, चार इंच की राइजिंग मेन व आधा इंच की वितरण लाइन बदली गई। डिजिटल मीटर भी लगाए गए हैं। वर्ष 2018 में इसे जल संस्थान को हस्तांतरित कर दिया गया। योजना के तहत शहर के 8000 से अधिक पानी के संयोजन के सापेक्ष 5875 डिजिटल मीटर लगाए गए। शेष लगाने, कुछ लाइन शिफ्टिंग के काम अधूरे रह गए हैं। विभाग ने इन कार्यों को पूरा कराने के लिए 6.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। एई डीएस बिष्ट ने बताया कि अब तक बजट नहीं मिल पाया है। इधर, सांसद अजय भट्ट के नैनीताल दौरे पर संबंधित सवाल पर उन्होंने इसकी पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed