फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pithoragarh team won the championship

पिथौरागढ़ की टीम ने जीती चैंपियनशिप

Sun, 03 Apr 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 03 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh team won the championship
अपराध - फोटो : अमर उजाला
पाल कालेज में चल रही कुमाऊं विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी ट्रैकिंग एवं फि टनेस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ की टीम  चैंपियनशिप ट्राफ ी जीतने में सफल रही जबकि  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। 
विज्ञापन



 खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुमाऊं विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डीएस बोनाल एवं कुमाऊं विवि के उप परीक्षा नियंत्रक डा. अशोक, पाल कालेज के चेयरमैन नारायण पाल, निदेशक डा. बीडी लखचौरा एवं कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डा. नागेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता के अंतिम दिन शूटिंग वालीबाल में काशीपुर ने प्रथम, रानीखेत की टीम ने द्वितीय, तथा काशीपुर व पिथौरागढ़ की टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में काशीपुर ने प्रथम, पिथौरागढ़ की टीम ने द्वितीय तथा रानीखेत व काशीपुर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस विद पार्टनर खेल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने प्रथम स्थान पाया। 05 किलोग्राम भार के साथ 05 किलोमीटर की दौड़ में  पिथौरागढ़ की टीम ने सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। पिथौरागढ़ की टीम के पूरन सिंह धामी ने सबसे कम समय में दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता में मैच रेफ री के रूप में अंकुश रौतेला, राजेंद्र सिंह नेगी, गौरव जोशी एवं असलम अली ने सहयोग किया। समापन पर पाल कालेज के प्रो. केके पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



इस दौरान डा. एससी जोशी, डा. एनएस धरियाल, डा. संजय खत्री, डा. एससी टम्टा, डा. प्रमोद जोशी, डा. प्रमोद कुमार डबरियाल, कर्नल जीएस दानू, जगदीश जोशी, विनोद जोशी, डा. प्रतिभा हर्बोला, ललित पंत, ओम प्रकाश जोशी, सुमन जोशी, डा. नीलू जोशी, प्रकाश पांडे, योगेश शर्मा, धीरज मुरारी, प्रकाश चंद्र पांडे, के डी मेलकानी,  पवन धनिक एवं विनीत पांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed