{"_id":"56df2b4b4f1c1b467d8b456d","slug":"pioneer-women-found-respect","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रणी महिलाओं को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रणी महिलाओं को मिला सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को मिला सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास खंड कार्यालय में ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट ने ब्लाक व जिला पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व महिला जनप्रतिनिधियों के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, राज्य मंत्री रेनु जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, कनिष्ठ प्रमुख जया कर्नाटक, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, शांति भट्ट, ग्राम प्रधान भागीरथी बिष्ट, विजया लक्ष्मी, ममता गोस्वामी, शांति मेहता, नीलम, नीमा भट्ट आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कल्याणी महिला समिति के कार्यक्रम में महिला दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं द्वारा बनाए गए होली के उत्पादों चिप्स, पापड़, गुझिया, मठरी के स्टाल लगाए गए। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमबी कालेज की डा. पूर्णिमा भटनागर, डा. प्रभा पंत, डा. निलोफर अख्तर, डा. मधु पांडे, पूर्व संयुक्त निदेशक उच्चशिक्षा डा. बीएस बिष्ट, गिरीश मेलकानी आदि थे।
विज्ञापन
संस्था की अध्यक्ष डा. तनुजा पनेरु मेलकानी, डा. भगवती पनेरु, अंकित अग्रवाल, कविता सिंह, भावना मेहरा, दीपाली गुरुरानी, कमल किशोर आदि मौजूद रहे। उत्तराखंड महिला मंच द्वारा सत्यनारायण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उमा भट्ट व डा. बसंती पाठक ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया। वक्ताओं ने मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को दंडित करने, उत्तराखंड में राजस्व के नाम पर शराब बंद करने आदि मांगें रखी। कार्यक्रम में कमला पंत, निर्मला सूरी, सरोजनी, ममता पंत, मंजू सिजवाली आदि मौजूद रहे।
भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संघ ने इस अवसर पर मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में सभा की। वक्ताओं ने कहा वैश्वीकरण, उदारीकरण की नीतियों ने महिलाओं पर विपरीत प्रभाव डाला है। सभा में संयोजिका मधु श्रोति, चित्रा लसपाल, कविता सक्सेना, उपमा सेठी, शीला पांगती, मनोज गुप्ता, उर्मिला गर्ब्याल आदि मौजूद रहीं।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की उपाध्यक्ष शशि वर्मा के आवास पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में अल्का शाह, निर्मला दरम्वाल, पुष्पा शर्मा, सोनी पटवाल, हंसी पांडे, मंजू भंडारी, मीना शर्मा, कमला संभल सहित अनेकों महिलाएं मौजूद रहीं।
स्वराज आश्रम में युवा कल्याण विभाग की उपाध्यक्ष डा. सुष्मिता पंत व शोभा बिष्ट की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम उपाध्यक्ष रेनू जोशी मुख्य अतिथि रही। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल की भगवती जोशी, रमा शर्मा, भगवती बिष्ट, कमला निगल्टिया, हेमा पंत, रूबी, सीमा भटनागर, सविता गुरुरानी, गोविंदी पांडे व आनंदी शर्मा को सम्मानित भी किया गया।
नटराज नृत्य कला केंद्र में निदेशिका वंदना शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीत संगीत व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुहानी शर्मा, मानवी बिष्ट, पीहू, संजना, ज्योति व हर्षिता आदि ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
बृजलाल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में भी महिला दिवस मनाया गया। अस्पताल चेयरमैन डा. रमेश पाल, चिकित्साधीक्षक डा. एमएस लसपाल ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन कॉरपोरेट मैनेजर अंजू मोंगिया ने किया। कार्यक्रम में डा. अजय पाल, अशोक पाल, डा. पीके करन, डा. पीएस भंडारी, डा. मधु किरन, डा. विनिता कपूर, डा. संगीता जोशी, डा. सुनीता गुप्ता, माया बिष्ट आदि मौजूद रहे।
नीलकंठ हास्पिटल में महिला दिवस पर महिलाओं के लिए निशुल्क ओपीडी की सुविधा प्रदान की गई। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. भूपेंद्र बिष्ट व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. प्रेक्षा पांडे ने ओपीडी में महिलाओं की निशुल्क जांच की। करीब अस्सी महिलाओं ने इसका लाभ उठाया। सुचेतना समाज सेवा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, डा. गौरव कांडपाल, अधिवक्ता संगीता टाकुली ने किया। मेयर ने महिलाओं से कंधे से कंधा मिलाकर हक के लिए लड़ने की अपील की।
रॉयल कंप्यूटर द्वारा रुद्राक्ष वैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, डिंपल पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी व संस्था अध्यक्ष नदीम खान द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली करीब बीस महिलाओं को सम्मानित किया।
उपकारागार में महिला दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 14 बंदियों ने भाग लिया। जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि अध्यापिका और साहित्यकार मंजू पांडे के नेतृत्व में वर्तमान परिवेश में महिला सशक्तिकरण का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक का कहना है कि 10 मार्च को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा ने रामनगर में बैठक कर मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे लाभों पर चर्चा की। वहीं महिला कांग्रेसियों ने गोष्ठी आयोजित कर राज्य आंदोलनकारी गंगा पाठक, पीतांबरी देवी को सम्मानित किया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरि सती, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ममता जोशी, जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, विमला रावत, सरस्वती आजाद, मंजू चौहान, कमला ढौंडियाल, किरन रावत, हेमा जोशी, शोभा जोशी, निर्मला, नाजरा बेगम, यशोदा छिम्वाल आदि मौजूद थे। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।