फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Piles of chaos in the city's Pines crematorium

Nainital News: नगर के पाइंस श्मशान घाट में अव्यवस्थाओं का अंबार

Sat, 16 Dec 2023 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 16 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Piles of chaos in the city's Pines crematorium
नैनीताल में पाइंस स्थित शमशान घाट में खंडहर बना पालिका का भवन।
नैनीताल। पाइंस स्थित शमशान घाट इन दिनों खासा बदहाल हो गया है। यहा मुख्य मार्ग से मुख्य घाट पर लकड़ी डालने के लिए बनाया ट्रैक भी बदहाल है। गंदगी, पानी समेत अन्य समस्याओं का कोई सुधलेवा नहीं है।
विज्ञापन


नगर से लगभग पांच किमी दूर नैनीताल-भवाली मार्ग पर श्मशान घाट है। घाट नैनीताल-भवाली एनएच से काफी नीचे होने के कारण इसे मार्ग के पास शिफ्ट करने की मांग कई वर्षों से फाइल में घूम रही है। शव लेकर यहां पहुंचने वाले लोग अवस्थाओं से परेशान हैं। मुख्य मार्ग से लोहे की चादर से बने ट्रैक से लकड़ियों को नीचे डाला जाता है लेकिन ट्रैक कई जगह से क्षतिग्रस्त है। मुख्य क्रिया स्थल के समीप तथा स्नानागार में खासी गंदगी रहती है। मार्ग के ठीक ऊपर जलपान के लिए बना पालिका का भवन दो वर्ष पूर्व आग की भेंट चढ़ गया था लेकिन अब तक इसकी सुध नहीं ली गई। खंडहर भवन के बरामदे में किसी तरह लोग चाय नाश्ता करते हैं।
विज्ञापन




ईओ राहुल आनंद ने बताया कि शनिवार को एमई की गैंग भेजकर लकड़ी आदि को सुव्यवस्थित कर सफाई कर्मियों से सफाई कराई जाएगी। सोमवार को मैं स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण करूंगा। इसके बाद ट्रैक और भवन मरम्मत की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed