{"_id":"6a1dd5ee9e3c808b6804c624","slug":"pickup-truck-plunges-off-road-driver-injured-nainital-news-c-418-1-shld1006-7221-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क से नीचे गिरी पिकअप, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क से नीचे गिरी पिकअप, चालक घायल
Tue, 02 Jun 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नगर के फ्रूट मार्केट से रेहड़ की ओर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक घायल हो गया। सोमवार को चालक ललित पंत निवासी, जाख पंत पिथौरागढ़, ऑनलाइन पार्सल से भरी पिकअप लेकर नगर के फल मार्केट से रेहड़ की ओर जा रहा था। चढ़ाई पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते पिकअप सड़क से नीचे पलट गई। एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि चालक को हल्की चोट आने पर सीएचसी में उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन