फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pickup loaded with animals hits bike rider in haldwani

Haldwani News: पशुओं से लदे पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल; चालक मौके से फरार

Sat, 21 Dec 2024 01:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Dec 2024 01:29 PM IST
सार

हल्द्वानी में शनिवार को पशुओं से लदे पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना मुखानी चौराहे के पास की है। घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पिकअप चालक फरार हो गया है।
 

विज्ञापन
Pickup loaded with animals hits bike rider in haldwani
पशुओं से लदे पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में पशुओं से लदे पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना मुखानी चौराहे के पास की है। घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पिकअप चालक फरार हो गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह मुखानी चौराहे से एक पिकअप भैंस और बकरियों को लेकर जा रही थी। तस्करी के शक में बाइक सवार ने पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। पिकअप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पिकअप वाहन के पिछले टायरों के पास फंस गई। घटना के बाद घायल को अस्पताल लाया गया। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। परिवहन विभाग से वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed