फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pickup fell into ditch, one dead, seven injured

Nainital News: खाई में गिरी पिकअप एक की मौत, सात घायल

Tue, 12 Mar 2024 12:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
Pickup fell into ditch, one dead, seven injured
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के पलड़ा में सोमवार रात आठ बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस ने खाई में गिरे लोगों को निकाला। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। गंभीर चार घायलों को एसटीएच भेज दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप में सवार लोग हल्द्वानी से शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। घायलों के अनुसार कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी पप्पू बेलवाल ने बताया कि पिकअप हल्द्वानी से हरीनगर सरना जा रही थी। सोमवार रात आठ बजे पिकअप गांव से एक किलोमीटर पहले पलड़ा पहुंची थी कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में सभी आठ लोगों को करीब 100 फीट खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। ग्रामीणों ने निजी वाहनों से आठ घायलों को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और एबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने से घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। भवाली-भीमताल सीओ सुमित पांडे का कहना है कि पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप गलत है। पुलिस ने समय से पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी आदि मौजूद रहे। इधर, पदमपुरी सीएचसी के डॉ. सुष्मित ह्यांकी का कहना है कि घायल आठ लोगों में चार को हल्द्वानी रेफर किया है। इनमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन




घायलों की सूची

-अरविंद, सुंदर कुमार, हरीश चंद्र (मामूली चोटिल)

-गिरीश चंद्र, जगदीश चंद्र, संतोष कुमार, दीपक कुमार (गंभीर घायल)



जगदीश की बेटी की आनी है बरात

हल्द्वानी। हादसे के चार घायलों का देर रात हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने घायल गिरीश चंद्र, जगदीश चंद्र, संतोष कुमार, दीपक कुमार का इलाज शुरू कर दिया। बताते हैं कि घायल जगदीश चंद्र की बेटी मनीषा की 13 मार्च को शादी होनी है। आज घर में महिला संगीत का कार्यक्रम होना है। जगदीश समेत अन्य लोग हल्द्वानी से बेटी की शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। घर से एक किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया। घायलों का कहना है कि मार्ग पर स्ट्रीट लाइट या रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed