{"_id":"5fd3dae98ebc3e3d56435718","slug":"physical-abuse-of-divorcees-by-pretending-to-be-married-case-filed-haldwani-news-hld4070388138","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर तलाकशुदा का शारीरिक शोषण, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर तलाकशुदा का शारीरिक शोषण, केस दर्ज
विज्ञापन
हल्द्वानी। शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र की तलाकशुदा महिला ने पुलिस को बताया कि फोन रिचार्ज के लिए वह नूरी मस्जिद के पास मोबाइल की दुकान पर जाती थी। इस बीच दुकान के मालिक मुनीर से उसकी नजदीकियां बढ़ गई। आरोप लगाया कि मुनीर ने शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बना लिए।
इस बीच आरोपी ने आपत्तिजनक हालत में महिला का वीडियो बना लिया। बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह संबंध बनाता रहा और शादी से मुकर गया। मामले में महिला ने घटना से मुनीर के दो दोस्तों को भी अवगत कराया। पर दोस्त भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला को धमकाने लगे। इस मामले मेें शिकायत के आधार पर बनभूलपुरा पुलिस ने मुनीर के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।