फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Photo zone open for tourists

पर्यटको के लिए खुला फाटो जोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Photo zone open for tourists
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो जोन रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन 12 जिप्सियों में पर्यटक सफारी के लिए फाटो जोन में गए।
विज्ञापन

फाटो जोन तराई पश्चिमी वन प्रभाग का पहला जोन है। फाटो जोन को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। पहले एक नवंबर को पर्यटन जोन खुलना था। बाद में 12 दिसंबर को प्रस्तावित था। इसके बाद 30 दिसंबर को पीएम मोदी के हाथों होना था लेकिन किसी वजह से नहीं हुआ।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने फीता काटकर नए जोन का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि फाटो जोन से मालधन और रामनगर के लोगों को रोजगार मिलेगा। डीएफओ बीएस शाही ने कहा कि फाटो जोन पर्यटकों को काफी पसंद आएगा। रेंजर राजकुमार ने कहा कि पर्यटकों को हाथी, सांभर, चीतल और बाघ की आवाज सुनाई दी। सफारी के दौरान पर्यटकों को दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। कार्यक्रम में कार्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी, मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल, विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान, इंदर रावत, कमल किशोर, हरीश दफौटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्री हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे पर्यटक
फाटो पर्यटन जोन के रेंजर राजकुमार बताते हैं कि अभी इस जोन में डे सफारी होगी लेकिन भविष्य में यह नाइट स्टे के लिहाज से बेहद खास होगा। यहां पर्यटक ट्री हाउस में रहने का आनंद उठा सकेंगे। फिलहाल पांच ट्री हाउस बनकर तैयार हो गए हैं। एक ट्री हाउस में दो कक्ष हैं, जिनमें पांच से छह सैलानी आसानी से रुक सकेंगे। यानी एक रात में 30 पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था। पर्यटक ऊंचे पेड़ पर लकड़ी से बने कमरों में ठहरेंगे तो खुद को वृक्ष की गोद में पाएंगे। एक ट्री हाउस के साथ ही ब्रिटिशकालीन वन चौकी में नाइट स्टे के लिए चार कमरे बनाए गए हैं। साथ ही 109 साल पुराने रेस्ट हाउस में भी दो कमरे तैयार हैं। पिछले 10 वर्ष से इस क्षेत्र को पर्यटन जोन के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही थी। ब्रिटिशकालीन बंगले के सुंदरीकरण के बाद अब फाटो पर्यटन जोन को अंतिम रूप दिया गया है।

कार्बेट पार्क की तर्ज पर होगा शुल्क
कार्बेट पार्क की तर्ज पर ही छह लोगों से जिप्सी सफारी के एक हजार रुपये लिए जाएंगे। सुबह-शाम सफारी के लिए 40-40 जिप्सियों को अनुमति दी जाएगी। शुरुआत में सफारी के लिए बुकिंग ऑफलाइन होगी। डीएफओ बीएस शाही ने बताया कि नए जोन से विभाग को राजस्व और करीब 200 जिप्सी मालिक व चालकों को रोजगार उपलब्ध होगा। पर्यटकों की अच्छी संख्या होने पर फाटो में नाइट स्टे की सुविधा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed