फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Petrol pump worker was looted and looted, pump worker lodged a case, sent the three accused to jail

पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट कर नकदी लूटी, पंप कर्मी ने दर्ज कराया केस, तीनों आरोपियों को भेजा जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump worker was looted and looted, pump worker lodged a case, sent the three accused to jail
रामनगर के पेट्रोल पंप पर मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ़्त में। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देर रात तेल भरवाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी को पीटकर लहूलुहान कर दिया और 13,964 रुपये लूटकर फरार हो गए। पंप कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रात 11:30 बजे लखनपुर कॉर्बेट पार्क फिलिंग स्टेशन पर शिल्पकार बस्ती निवासी रविंद्र आर्य उर्फ रब्बू बाइक में तेल डलवाने पहुंचा। पेट्रोल पंप कर्मी नासिर हुसैन पुत्र बशीर हुसैन निवासी उत्तरी खताड़ी ने बाइक धीरे चलाने और पीछे हटने को कहा। इस पर दोनों में विवाद हो गया, तब तो वह चला गया। इसके बाद देर रात करीब ढाई बजे वह अपने दो साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा। तीनों पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

बीचबचाव में आए दूसरे पंप कर्मी मनोज के साथ भी मारपीट की। पंप कर्मी नासिर बचने के लिए इलेक्ट्रानिक रूम में पहुंचा, जहां तीनों ने उसे फिर से मारापीटा। इसके बाद उन्होंने वहां रखी बिलिंग मशीन के अलावा अन्य उपकरणों में तोड़फोड़ की। पंप कर्मी से कैश का बैग छीनकर फरार हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों रविंद्र आर्य उर्फ रब्बू, कौशल चिलवाल, नीरज खुल्बे को गिरफ्तार कर धारा 323, 392, 427 और 457 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed