फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Permanent treatment of Lower Mall Road will be done with Rs 3.48 crores.

नैनीताल: 3.48 करोड़ से होगा लोअर माल रोड का स्थायी ट्रीटमेंट, टूटकर झील में समा गया था 25 मीटर हिस्सा

Fri, 29 Sep 2023 03:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 Sep 2023 03:55 PM IST
सार

वर्ष 2018 में लोअर मालरोड का लगभग 25 मीटर हिस्सा टूट कर झील में समा गया था। लगभग एक माह बाद सड़क का जियो बैग और जीआई पाइप की मदद से अस्थायी ट्रीटमेंट किया गया।

विज्ञापन
Nainital News:  Permanent treatment of Lower Mall Road will be done with Rs 3.48 crores.
नैनीताल की लोअर माल रोड पर पड रहीं दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच साल से ट्रीटमेंट की राह तक रही लोअर मालरोड का स्थायी उपचार जल्द ही शुरू हो जाएगा। टीएचडीसी के विशेषज्ञों के सर्वे और शासन को भेजी गई डीपीआर के बाद बजट स्वीकृत हो गया है। बीते लंबे समय से किसी ठेकेदार की ओर से निविदा नहीं डाली गई थी। जिस वजह से अब तक सड़क का उपचार शुरू नहीं हो पाया। अब दो ठेकेदारों की ओर से निविदा डाली गई है। जल्द ही मूल्यांकन के बाद चयनित ठेकेदार की ओर से सड़क को माइक्रो पाइलिंग और सेल्स ड्रिवन एंकर ट्रीटमेंट दिया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2018 में लोअर मालरोड का लगभग 25 मीटर हिस्सा टूट कर झील में समा गया था। लगभग एक माह बाद सड़क का जियो बैग और जीआई पाइप की मदद से अस्थायी ट्रीटमेंट किया गया। इस बीच लगभग एक माह तक सड़क पर यातायात भी ठप रहा था। सड़क का स्थायी ट्रीटमेंट किए नाने के लिए कई विशेषज्ञों ने अध्ययन किए।
विज्ञापन


देवप्रयाग:  ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास जेसीबी लदा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से अस्थायी उपचार के लिए 82 लाख का बजट भी जारी किया गया। लोनिवि ने टीएचडीसी को नये सिरे से सड़क का स्थायी ट्रीटमेंट करने का प्रस्ताव दिया। बीते वर्ष टीएचडीसी के विशेषज्ञों के अध्ययनों के बाद लगभग चार करोड़ की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी। शासन ने 3.48 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया था। अब काम के लिए दो ठेकेदारों ने निविदा डाली है। जिससे जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।

लोनिवि ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि अब दो ठेकेदारों ने निविदा भरी है। शासन की ओर से मूल्यांकन के बाद किसी एक ठेकेदार को काम सौंप दिया जाएगा। अक्तूबर आखिरी सप्ताह से सड़क के स्थायी उपचार का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed