{"_id":"5de8128a8ebc3e54cf09d548","slug":"performance-of-corporation-personnel-on-various-demands-nainital-news-hld366645658","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर निगम कर्मियों का कुमविनि मुख्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर निगम कर्मियों का कुमविनि मुख्यालय में प्रदर्शन
विज्ञापन
नैनीताल में केएमवीएन कर्मचारी संगठन अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करता।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मियों को गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के अनुरूप वेतनमान देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कुमविनि महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को निगम मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम की इकाईयों को पीपीपी मोड में देने का पुरजोर विरोध किया। बाद में कर्मचारी नेताओं ने निगम के अध्यक्ष केदार जोशी से वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं को हल कराने की मांग की।
कुमाऊं मंडल विकास निगम महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम मुख्यालय में एकत्रित कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर कहा कि एक राज्य में निगमों के लिए सरकार की अलग-अलग नीतियां चल रही हैं। कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल विकास निगमों में समान कार्य के लिए कर्मचारियों को अलग पदनाम और अलग वेतमान दिया जा रहा है। उन्होंने कुमाऊं मंडल के कर्मचारियों को भी गढ़वाल मंडल की तर्ज पर पदनाम और वेतनमान देने की मांग की।
सभा के दौरान वक्ताओं ने निगम की इकाईयों को पीपीपी मोड पर देने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि निगम की इकाईयों को निजी हाथों में दिया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। शाम चार बजे के करीब महासंघ पदाधिकारियों ने निगम अध्यक्ष केदार जोशी से भेंट कर मांगों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रबंधक निदेशक की ओर से बिना पूर्व सूचना के निविदाएं निकालने का भी विरोध किया। जोशी ने महासंघ पदाधिकारियों को मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्ता और प्रदर्शन में महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, महामंत्री महेश कांडपाल, प्रकाश चंदोला, गुमान सिंह, अमर शाह, कंचन चंदोला, चंदन सिंह डांगी, रमेश टम्टा, कैलाश सुयाल, रमेश कपकोटी, हयात सिंह राणा, बलवंत सिंह रावल, नवीन भंडारी, गौतम कुमार, त्रिभुवन पुनेठा आदि रहे।