फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People's anger over drinking water crisis

Nainital News: पेयजल संकट पर भड़का लोगों का गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
People's anger over drinking water crisis
हल्द्वानी। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे वसंत विहार और पीपलपोखरा के लोगों ने सोमवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद नीमा भट्ट के नेतृत्व में जल संस्थान के ईई का घेराव करने पहुंचे वसंत विहार के लोगों का कहना है कि गौला नदी से जुड़ी पेयजल लाइनों में पिछले 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। ईई आरएस लोशाली ने बताया कि सिल्ट के कारण जलशोधन कार्य प्रभावित होने से अंतिम छोर के इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

वसंत विहार में 250 मीटर के इलाके में नई पाइपलाइन बिछाने के लिए एई रविंद्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इसका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। गौला नदी से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने पर छोटी मुखानी के ट्यूबवेल से नई पाइपलाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति सुचारु की जा सकेगी। घेराव करने वालों में गोविंद पंत, जानकी पांडे, हेम पांडे, चारू पांडे, ललित पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फतेहपुर पीपलपोखरा नंबर एक और दो के ग्रामीणों का कहना था कि जल संस्थान की लाइनों में पानी नहीं आ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत अब तक पेयजल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इस कारण क्षेत्र में 150 परिवार पानी का संकट झेल रहे हैं। स्थानीय मनोज पंत ने बताया कि जल संस्थान कभी-कभी टैंकर भेजता है, उसमें भी तीन से चार बाल्टी पानी ही मिलता है।

ईई रवि लोशाली ने बताया कि पीपलपोखरा क्षेत्र में जेजेएम के तहत कार्य पेयजल निगम की ओर से किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मनोज बसेड़ा, केदार सिंह बृजवाल, धीरज पंत, भीम सिंह कोरंगा, फकीर सिंह धामी, जगदीश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed