फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People walked barefoot to get justice for Ankita

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए नंगे पैर चले लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
People walked barefoot to get justice for Ankita
अंकिता के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर हल्द्वानी के बुद्धपार्क से एसडीएम कोर्ट तक न
हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में हल्द्वानी में लोगों ने नंगे पैर पदयात्रा निकालकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया और दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, आम लोगों के अलावा विधायक सुमित हृदयेश भी थे। सभी ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ और अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर जमकर नारेबाजी की। यहां लोगों ने तहसीलदार संजय कुमार को ज्ञापन भी दिया। विधायक सुमित सहित सभी लोगों ने कहा कि राज्य में महिलाओं की स्थिति दयनीय हो गई। देवभूमि में इस तरह की घटनाएं होने से लोगों के सिर शर्म से झुक रहे हैं। सभी लोगों ने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पार्षद नीमा भट्ट, शांति जीना, इशिका शर्मा, जूही चुफाल, हेमा, दीप्ति तिवारी, उमेश बिनवाल, ललित पंवार आदि थे।
विज्ञापन

सीएम का पुतला फूंका
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। अंकिता हत्याकांड के विरोध में लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज हल्दूचौड़ मे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर कॉलेज से लेकर पंचायत भवन तक आक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसा के संयोजक धीरज कुमार, विकास सक्सेना संजना कहा कि अंकिता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान विजय सामंत, रितेश प्रजापति, दीपक, ताहिर, दिव्या, खजान चंद्र आर्या, भगत सिंह, महेश, अनिल बेलवाल, नवीन बिष्ट, हेमंत कुमार, मुकेश जोशी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed