फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People troubled by water shortage in Bhimtal protested

Nainital News: भीमताल में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
People troubled by water shortage in Bhimtal protested
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र में बुधवार को पानी नहीं आने से मल्लीताल, ब्लॉक रोड, बाईपास और कुआंताल क्षेत्र के पांच हजार से अधिक लोग परेशान रहे। भाजपा नेता प्रदीप पाठक ने कहा कि बुधवार को लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को भीमताल में नई पाइप लाइन बिछाने के लिए विभाग की ओर से बनाए गए 83 लाख के प्रस्ताव पर धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की। जल संस्थान के जेई हर्षित कुमार ने बताया कि लीकेज पाइप लाइन को सही कर दिया गया है। नई लाइन के लिए 83 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। इधर ग्राम पंचायत साल के तोक खालगडा में पानी नहीं आने से परेशान राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। पनेरू ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीणों को अभी तक पानी नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि 15 दिन में समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हेमा देवी, आनंदी देवी, मोती देवी, पुष्पा देवी, केशवी देवी, गोविंदी राम, भुवन चंद्र, चंदन राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed