फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People took to the streets to get justice for the little angel in haldwani

नन्ही परी को इंसाफ दिलाओ: आरोपी की रिहाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कलाकार; फांसी की मांग

Thu, 18 Sep 2025 04:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Sep 2025 04:37 PM IST
सार

नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। विरोध प्रदर्शन में कुमाऊं के कई कलाकार भी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। 

विज्ञापन
People took to the streets to get justice for the little angel in haldwani
हल्द्वानी में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

लाडली हत्याकांड के आरोपी के सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के बाद आक्रोश का आग फिर सुलग गई है। पिथौरागढ़ में आंदोलन और प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को हल्द्वानी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुद्धपार्क में जनसभा के बाद लोगों ने जुलूस की शक्ल में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचकर मांगपत्र सौंपा। लोगों ने इस मामले में सरकार से पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की।

कुमाऊं के लोक कलाकारों और पहाड़ी आर्मी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को दोपहर ढाई बजे बुद्धपार्क में लोगों का जुटना शुरू हुआ। साढ़े तीन बजे तक पार्क खचाखच भर गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पहाड़ी आर्मी के संयोजक हरीश रावत ने कहा कि 11 साल पहले पिथौरागढ़ से लाडली हंसी-खुशी परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के हल्द्वानी आई थी। रात में अपहरण कर दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद मासूम की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

मामले में उच्च न्यायालय ने आरोपी अख्तर अली को फांसी की सजा सुनाई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे बरी कर दिया है। इससे लाडली के परिजनों के साथ कुमाऊं के हर एक व्यक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी ने कहा कि आरोपी के छूट जाने पर कानून व्यवस्था से लोगों का विश्वास उठ गया है। मेघा जोशी ने कहा कि हमें बेटियों को पराठे बनाने के साथ अब कराटे सिखाने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed