फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People showed their anger by stopping the cylinder vehicle.

Nainital News: सिलिंडर का वाहन रोककर लोगों ने दिखाया गुस्सा

Tue, 31 Mar 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 31 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
People showed their anger by stopping the cylinder vehicle.
भीमताल (नैनीताल)। घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान भीमतालवासियों में सोमवार को गुस्सा देखने को मिला। सुबह पांच बजे से रामलीला मैदान में लाइन लगाने के बाद भी लोगों को गैस नहीं मिली। डांठ क्षेत्र में नाराज लोगों ने गैस सिलिंडर से भरे वाहन के आगे खड़े होकर नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने पुलिस की भी नहीं सुनी। बोहराकून के समाजसेवी पूरन जोशी ने बताया कि काफी दिनों से सिलिंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। मदन मोहन पाठक ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने से मायूस होकर लौटना पड़ा। सभासद शुभम नैनवाल ने कहा कि मंगलवार तक वार्ड नंबर आठ में डिलीवरी नहीं की गई तो वह लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


घर-घर होम डिलीवरी करें गैस एजेंसी संचालक : कैड़ा
भीमताल (नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार की शाम भीमताल में गैस सिलिंडर की समस्या के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कैड़ा ने भीमताल क्षेत्र में लोगों को गैस सिलिंडर नहीं देने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को घर-घर जाकर होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। कैड़ा ने जिले में लोगों को बुकिंग के दो दिन के अंदर रसोई गैस देने के निर्देश दिए। डीएसओ मनोज बर्मन ने बताया कि भीमताल क्षेत्र में होम डिलीवरी से गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा सप्ताह भर के अंदर सभी को सिलिंडर दे दिए जाएंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, दिनेश सांगुड़ी, मीनाक्षी भगत, नितेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed