फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People should be involve in development.

विकास में भागीदारी करें अल्पसंख्यक ः सिद्दीकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
People should be involve in development.
च्छि में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला सम्मलेन में शामिल लोग। - फोटो : KITCHHA
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस समेत देश के विभिन्न राजनैतिक दलों ने देश की आजादी के बाद हमेशा ही अल्पसंख्यकों को छला है। भाजपा शासन में देश के अल्पसंख्यक समाज की मुख्य धारा के साथ जुड़ रहे हैं। वह नगर के रुद्रपुर रोड पर स्थित एक बरातघर में पार्टी के जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने अल्पसंख्यकों से अपील की कि वे भाजपा से जुड़ें और विकास में भागीदारी करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश में विकास की गति बेहद तेज हुई है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को छलने के सिवाय कुछ नहीं किया। भाजपा शासन में परिवारवाद को खत्म कर दिया है। इससे पहले यहां पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का लोगों ने स्वागत किया। सम्मेलन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल बहाव काशमी, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुलाम मुस्तफा, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी आदि ने संबोधित किया। वहां प्रदेश हज कमेेटी के सदस्य शरीफ मलिक, सिराज खान, परवेज खान, बाबूदीन कुरेशी, रईस बरकती, जुल्फीकार हुसैन, विपिन जल्होत्रा, महमूद हसन, इंतजार हुसैन आदि थे।
विज्ञापन

सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता में जमाल सिद्दीकी ने ओवैसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओवैसी की दाल हैदराबाद में नहीं गली। वह आज देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों का काम सिर्फ देश को बांटने का है। ऐसे लोगों को हमें आगे बढ़ने से रोकना होगा। आज भाजपा में अल्पसंख्यक समाज का हित सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed