फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People risking their lives to get photographed

Nainital News: फोटो खिंचवाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग

Tue, 28 Nov 2023 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 28 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
People risking their lives to get photographed
​नैनीताल के झील में बिना लाइफ जैकेट नौकायन करते पर्यटक। संवाद
नैनीताल। नैनीझील में नौकायन के दौरान फोटो खिंचवाने के लिए पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूक रहे हैं। पर्यटक नौकायन के दौरान लाइफ जैकेट खोलकर फोटोशूट करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व पालिका की ओर से बिना लाइफ जैकेट नौकायन पर सख्त नियम बनाए हैं। अवहेलना पर नौका चालकों खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। नाव के लाइसेंस निरस्त करने की भी चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी कई पर्यटक नियमों का धता बता रहे हैं। इस सप्ताहांत पर्यटकों की भीड़ के दौरान रविवार व सोमवार को भी कई पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के नाव में फोटोशूट कराते नजर आए। न ही नाव चालकों ने उन्हें टोका और ना हीं पालिका की टीम सजग दिखी। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में पहले भी नाव चालकों को सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं। अब अभियान चलाकर बिना लाइफ जैकेट नौकायन करने व कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed