फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People raise thier problems.

शिविर में 600 फरियादी पहुंचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
People raise thier problems.
किच्छा में महिलाओं को चेक वितरित करते विधायक राजेश शुक्ला। - फोटो : KITCHHA
इंदिरा गांधी खेल मैदान में लगाए गए बहुउद्देश्यीय शिविर में 600 फरियादी पहुंचे। इनमें कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। अधिकतर शिकायतें राशन कार्ड, विधवा, पेंशन आदि की रहीं। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारियां दीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में लगे शिविर में जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों ने अपने स्टाल लगाए। यहां पर राशन कार्ड, विधवा पेशन, दिव्यांग पेंशन चाहने के लिए लोगों की संबंधित स्टालों पर भीड़ लगी रही। शिविर में कुल 600 फरियादी पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने लोगों को सरकार की ओर से जारी योजनाओं की जानकारी दी। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रहे शिविर का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इससे पहले विधायक राजेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया। वहां वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता, मनमोहन सक्सेना,देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोयल, प्रदीप पुजारा, विवेक राय, पुष्कर रौतेला, महेंद्र पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर नहीं चलने से नहीं बन पाए आधार कार्ड
किच्छा। बहुउद्देश्यीय शिविर में सर्वर न चलने के कारण आधार कार्ड से संबधित समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। सर्वर की समस्या से जूझ रहे कर्मचारी लोगों के उलाहने सुनकर शिविर लगने के कुछ देर बाद ही अपना सामान लेकर लौट गए।

शिविर में आधार कार्ड बनवाने, नाम बदलवाने या अन्य फेरबदल करवाने के लिए लोगों की सुबह से ही कतारें लग गईं लेकिन सर्वर काम छोड़ गया। हालत यह थी कि किसी का भी काम नहीं हो सका। जब लोग कर्मचारियों को उलाहने देने लगे तो वे भी चलते शिविर के दौरान अपना सामान लेकर लौट गए जिसके कारण लोगों को लौटना पड़ा। संवाद

किच्छा में लगे शिविर में आधार कार्ड के स्टाल पर लगी भीड़।

किच्छा में लगे शिविर में आधार कार्ड के स्टाल पर लगी भीड़।- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed