फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People quench fire in jyolikot

आउट हाउस में धधकी आग

Wed, 07 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ज्योलीकोट (नैनीताल)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ज्योलीकोट (नैनीताल)।  Updated Wed, 07 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
People quench fire in jyolikot
आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला

ज्योलीकोट (नैनीताल)। वीरभट्टी स्थित बिष्ट स्टेट के आउट हाउस में मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग धधक उठी। इससे आउट हाउस में रह रहे तीनों परिवारों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


आउट हाउस में पूरन लाल, देव सिंह डांगी और महेश जोशी अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे आउट हाउस की ऊपरी मंजिल पर स्थित देव सिंह डांगी के आवास में शार्ट सर्किट से आग लग गई। करीब साठ साल पुराने भवन की छत लकड़ियों की बनी होने की वजह से कुछ ही देर में ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


आसपास और गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने न सिर्फ 12 कमरों वाले इस भवन को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया, बल्कि सारा सामान भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, लेकिन देव सिंह डांगी के दो कमरे नष्ट हो गए। इधर, आग की सूचना पर पर ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी मनवर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के कुमाऊं प्रभारी हरीश सती, तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योलीकोट (नैनीताल)। आउट हाउस में लगी आग की सूचना समय पर नैनीताल फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को यहां पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लगा, जबकि यहां से दूरी मात्र 18 किमी है। दमकल वाहन में महज 2400 लीटर पानी था। वह कुछ ही देर में खत्म हो गया। इस बीच हल्द्वानी से अतिरिक्त दमकल वाहन मंगाया गया, लेकिन वह भी रास्ते में ही खराब हो गया। बाद में हल्द्वानी से एक और दमकल वाहन भेजा 


ज्योलीकोट (नैनीताल)। आग बुझाने में क्षेत्र के युवाओं के साथ महिलाएं भी जुटी रहीं। पारस रौतेला, हर्षित बिष्ट, जगत बिष्ट, कुंदन सिंह, कमल बिष्ट, अर्जुन नेगी, प्रकाश चंद्र, मोहम्मद सईद, रतन मल्ल, राहुल थापा, गणेश जोशी, पवन, भूपेंद्र पांडेय, नीरज मेहरा, अरुण नेगी, सचिन आदि ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed