फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People of Damuvadhunga said... collect tax from us Mayor sahab

Nainital News: दमुवाढूंगा के लोग बोले...हमसे टैक्स लीजिए मेयर साहब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
People of Damuvadhunga said... collect tax from us Mayor sahab
हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र को कर (टैक्स) के दायरे में लाने की मांग की।
विज्ञापन


उनका कहना था कि नगर निगम और सरकार की ओर से क्षेत्रवासियों को सभी मूलभूत सुुविधाएं दी गई हैं, लेकिन क्षेत्रवासियों से किसी तरह का कर नगर निगम की ओर टैक्स नहीं लिया जा रहा है। क्षेत्रवासी विकास योजनाओं को देखते हुए स्वेच्छा से नगर निगम को स्वच्छता, भवन समेत सभी तरह के कर देना चाहते हैं। ज्ञापन देने वालों में पार्षद विद्या देवी, पूर्व प्रधान महेश जोशी, पूर्व मनोनीत पार्षद विजय चंद्र और सामाजिक कार्यकर्ता हृदयेश कुमार, कैलाश चंद्र, पन राम, भुवन आर्य, भरत वल्दिया, पंकज अधिकारी, गोधन बिष्ट, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। इधर, मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने दमुवाढूंगा वासियों की स्वेच्छा से कर देने की भावना का स्वागत करते हुए कहा कि निगम की आय वृद्धि के लिए उनका यह कदम स्वागत योग्य है। इस मामले में विधिक राय लेकर अगले बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर उचित कार्यवाही की जाएगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed