फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People from other states will not get the benefit of home stay scheme: Garbyal

दूसरे प्रदेशों के लोगों को होम स्टे योजना का नहीं मिलेगा लाभ : गर्ब्याल

Mon, 15 Sep 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
People from other states will not get the benefit of home stay scheme: Garbyal
नैनीताल। उत्तराखंड में दूसरे प्रदेशों से आए लोगों को होम स्टे योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पर्यटन विभाग अपनी होमस्टे योजना को अब केवल राज्य के स्थायी निवासियों तक सीमित करने की तैयारी कर रहा है। यह बात नैनीताल पहुंचे उत्तराखंड सरकार में पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने कही।
विज्ञापन


रविवार को नैनीताल पहुंचे पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि केवल स्थायी निवासियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। कहा कि राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेश में आयकॉन मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह पहला मौका है जब धावक 4500 मीटर की ऊंचाई पर दौड़ लाएंगे। इस मैराथन का नाम परिक्रमा रन रखा गया है। पांच, 10, 21, 42 और 60 किमी की इस मैराथन में 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। पर्वतारोहण, स्कीइंग और माउंटेन टेरेन बाइकिंग (एमटीबी) प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई जा रही है। युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ने और उन्हें इस क्षेत्र में कौशलयुक्त रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। ट्रेकिंग को बढ़ावा देने के लिए विभाग पूरे प्रदेश में 100 रूट की मैपिंग करने जा रहा है। राज्य में हुए आपदा से नुकसान के सवाल पर उन्होंने बताया कि विभिन्न पर्यटन कारोबारियों को करीब 250 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed