फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People engaged in social upliftment got respect

Nainital News: समाजोत्थान में जुटे लोगों को मिला सम्मान

Mon, 15 Jul 2024 05:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
People engaged in social upliftment got respect
साह चौधरी समाज की ओर से आोयजित कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करतीं बुजुर्ग महिला।
नैनीताल। साह-चौधरी समाज के नैनीताल चैप्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर के गोवर्धन कीर्तन हाल में आयोजित ''''पीढ़ी से पीढ़ी तक'''' सम्मान समारोह 2024 का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुर्मांचल बैंक के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक सजीव कुमार साह ने किया। कार्यक्रम में बुजुर्गों को महत्व देते हुए नैनीताल के जगदीश प्रसाद साह, अंबिका प्रसाद साह, पदमा देवी साह, हरी प्रिया साह, जगदीश लाल साह, महेश चंद्र साह, देवी लाल साह, निर्मला साह, बसंती साह, हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्र साह, आनंदी चौधरी आदि को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा हाईस्कूल और इंटर में समाज के मेधावी वैष्णवी साह, अस्मिता साह, तेजस साह, अश्लेषा साह, यशस्वी साह, आस्था साह, मान्यता साह, शांभवी साह, उत्कर्ष साह, प्रियांशी साह, श्रेयस साह और शौर्य साह गंगोला को पुरस्कृत किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में अंजू साह जगाती, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच अभिषेक साह, फिल्म मेकिंग में दिवा साह, फोटोग्राफी में उदित साह, साहसिक खेल युवा उत्कृष्टता के लिए श्रीनेक साह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

साह-चौधरी समाज की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले स्व. नवीन चंद्र साह को और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फोटोग्राफी से पहचान बनाने वाले दिवंगत फोटोग्राफर अमित साह के विशेष सम्मान से नवाजा गया जो उनके परिजनों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेश लाल साह, सचिव सुरेंद्र चंद्र चौधरी, आलोक साह, वेद साह, शरद साह, घनश्याम लाल साह, मयंक साह, हर्ष साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed