फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People danced to the song 'Haye Cucumber Jhilma Nun Pisa Silma'...

Nainital News: हाय ककड़ी झिलमा नूण पीसा सिलमा... गीत पर झूमे लोग

Fri, 17 Jul 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
People danced to the song 'Haye Cucumber Jhilma Nun Pisa Silma'...
भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल में बृहस्पतिवार से भीमताल के ऐतिहासिक और पौराणिक हरेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। लोकगायिका माया उपाध्याय के हाय ककड़ी झिलमा नूण पीसा सिलमा... और जी रया जागी रया... जैसे कुमाऊंनी गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शुभारंभ के अवसर पर मां कचुला देवी समिति की महिलाओं ने शगुन आखर.., जै जै गणपति... और शुवा रे शुवा... आदि पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके बाद लोकगायक राकेश पनेरू ने भी बेहतरीन कुमाऊंनी और गढ़वाली गीत पेश किए। इसके बाद मेले में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल का हरेला महोत्सव 100 साल से पुराना मेला है और हरेला हरियाली का प्रतीक है। कैड़ा ने कहा कि हरेला महोत्सव को सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से राज्य स्तरीय मेला घोषित किया जाएगा। साथ ही लोगों से एक पेड़ मां के नाम पर लगाने के साथ पौधरोपण करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने मां कचुला देवी समिति की महिलाओं को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। उन्होंने भीमताल बाईपास का निर्माण, पेयजल और सीवर लाइन के लिए जल्द बजट जारी करने की बात भी कहीं।
चेयरमैन सीमा टम्टा ने कहा कि भीमताल के हरेला मेला को सफल बनाने के लिए पालिका की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, सभासद रामपाल सिंह गंगोला, शुभम नैनवाल, शिप्रा जोशी, उमेश पाठक, प्रकाश चंदोला, नीरज रैकुनी, विमला आर्या, दीपक कुमार, पंकज उप्रेती, हेमा दुम्का, प्रदीप पाठक, अनिल चनौतिया, पंकज जोशी, कमल जोशी, पुष्कर मेहरा, नितेश बिष्ट, योगेश तिवारी, आशा आर्या, निर्मला आर्या, आशा उप्रेती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed