{"_id":"575efe8c4f1c1bf82311b74d","slug":"people-come-tanker-water-broke","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर आते ही पानी भरने टूट पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर आते ही पानी भरने टूट पड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड नवीन मंडी स्थित सती कालोनी में पिछले चार दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। सोमवार को कालोनी में पानी का टैंकर पहुंचने पर लोग टूट पड़े। पानी भरने की लोगों की मारामारी से टैंकर चालक पानी बांटे बगैर ही भाग खड़ा हुआ।
सती कालोनी में पेयजल की किल्लत है। चार दिनों से आपूर्ति ठप है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर सोमवार को एक टैंकर पहुंचा। सुमित सती के मुताबिक कालोनी में पांच सौ परिवार रहते हैं। कालोनी में टैंकर पहुंचते ही लोग पानी भरने टूट पड़े। सुमित सती के मुताबिक टैंकर चालक पानी बांटे बगैर चला गया। जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन