{"_id":"697a623551cd23f9e607754b","slug":"people-are-worried-due-to-the-absence-of-an-orthopedic-specialist-in-the-hospital-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-3394-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से लोग परेशान \n-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से लोग परेशान -
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में तीन माह से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। इससे मरीज प्राइवेट अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर हैं। संयुक्त चिकित्सालय में मरचूला, ढिकुली, पाटकोट समेत दूरस्थ क्षेत्रों से लोग आते हैं। हर दिन अस्पताल में लगभग 500 की ओपीडी होती है। तीन माह से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने की जानकारी देने के लिए बोर्ड लगाया है। ओपीडी में हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के पर्चे नहीं काटे जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। जल्द ही हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की उम्मीद है।
विज्ञापन