फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People are troubled by stray animals roaming around on the streets in haldwani

Haldwani News: अपनी सुरक्षा अपने हाथ...जिम्मेदारों का नहीं मिलेगा साथ, सड़कों पर लावारिस मवेशियों का जमघट लगा

Sat, 05 Jul 2025 11:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Jul 2025 11:34 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर की सड़कों पर चल रहे हैं तो अतिरिक्त सावधानी बरतें। यहां जगह-जगह घूम रहे लावारिस पशुओं से अपनी सुरक्षा खुद ही करनी पड़ेगी क्योंकि इनकी जिम्मेदारी उठाने के लिए कोई तैयार नहीं है।

विज्ञापन
People are troubled by stray animals roaming around on the streets in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी शहर की सड़कों पर चल रहे हैं तो अतिरिक्त सावधानी बरतें। यहां जगह-जगह घूम रहे लावारिस पशुओं से अपनी सुरक्षा खुद ही करनी पड़ेगी क्योंकि इनकी जिम्मेदारी उठाने के लिए कोई तैयार नहीं है। नगर में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है लेकिन हल्द्वानी की सड़कों पर घूम रहे लावारिस मवेशियों की समस्या का अब तक समाधान नहीं निकाला गया गया। निगम न तो इन लावारिस गोवंशों पर रोक लगाने में सक्षम दिख रहा है और न इन्हें सड़कों पर खुला छोड़ने वालों की पहचान ही कर पा रहा है। आए दिन सड़कों पर इन पशुओं के साथ ही इनके कारण होने वाले हादसों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन


लावारिस मवेशियों के संबंध में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से वार्ता हुई है। फंड जुटा रहे हैं ताकि इन मवेशियों को न केवल आश्रय मिले, बल्कि हादसों में घायल होने वाले गोवंशों का इलाज भी हो सके। मेयर से भी इस पर बात की जाएगी ताकि नगर निगम भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर सके। सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों पर रोक लगाने के लिए संयुक्त टीम गठित्त होनी चाहिए। - रेनू अधिकारी पूर्व पालिकाध्यक्ष हल्द्वानी
विज्ञापन


लावारिस गोवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है। दूध न देने पर और चारे की कमी के कारण लोग अपने गोवंश को सड़कों पर छोड़ रहे हैं। पशुपालकों को चाहिए कि वह सड़कों पर छोड़ने के बजाए गोशालाओं में पहुंचा दें। सरकार और नगर निगम दोनों ने इसे लेकर अभियान चलाया है। मैदानी क्षेत्रों में नहीं बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में भी गोशालाएं बनाई जानी चाहिए। जोगेंद्र रौतेला पूर्व मेयर हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस मवेशियों के कारण लोग बेमौत मर रहे हैं। सरकार और प्रशासन तोड़फोड़ पर ध्यान न दे बल्कि लावारिस मवेशियों पर ध्यान दे और उसका समाधान खोजे। सरकार की ओर से बनाई गोशालाओं के साथ ही उन्हें दी जाने वालीं धनराशि भी अपर्याप्त हैं। सरकार वन भूमि में बड़ी गोशालाएं स्थापित करें। जो लोग अपने गोवंश को खुला छोड़ते हैं उनकी पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। - हेमंत बगड्वाल पूर्व पालिकाध्यक्ष हल्द्वानी


नगर निगम की ओर से लावारिस मवेशियों को समय-समय पर गोशालाओं में भेजा जा रहा है। हल्दूचौड़ में अतिरिक्त शेड बनवाए जा रहे हैं। जैसे ही अतिरिक्त शेड बनकर तैयार हो जाएंगे तो जहां कहीं भी लावारिस गोवंश मिलेंगे, उन्हें गोशाला तक पहुंचाया जाएगा। गोवंश को सड़कों पर खुला छोड़ने वालों के खिलाफ पशुपालन विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए। - गजराज सिंह बिष्ट मेयर हल्द्वानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed