फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People angry due to lack of electricity and water

बिजली और पानी न आने से लोगों में गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
People angry due to lack of electricity and water
भवाली/ज्योलीकोट (नैनीताल)। दैवी आपदा में भवाली क्षेत्र में बिछाई पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

नगर के भौनियाधार, रेहड़, गांधी कॉलोनी, मल्ली बाजार, कहलक्वीरा वार्ड के अधिकतर घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। भौनियाधार सभासद मुकेश कुमार ने बताया कि वार्ड में 3 दिनों से पानी नहीं आया है। सूचना पर भी जलसंस्थान लाइनें दुरुस्त नहीं करा रहा है। अपर अभियंता हरीश द्विवेदी ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक किया जा रहा है। बिजली न होने से समस्या आ रही है। फिलहाल टैंकरों से पानी दिया जा रहा।
इधर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने नगर के वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी लोगों तक पहुंचाया। वहीं भावना मेहरा, प्रगति जैन, वर्षा आर्या ने एसडीएम से पेयजल आपूर्ति की मांग की। इधर, ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में बिजली और पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन

समाजसेवी जितेंद्र पाठक, वीरेंद्र जोशी, मनोज कांडपाल, डॉ. ललित जोशी, इंदर नेगी आदि ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बिजली न आने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि लाइनों में फॉल्ट आने से समस्या हो रही हैं। कर्मचारी लाइन सही करने में लगे हैं। जल्द बिजली सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed